फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Tragic Accident on Omkareshwar Road: Car Driver Flees After Running Over Young Man news in hindi

ओंकारेश्वर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, युवक को रौंदकर फरार हुआ कार चालक, गंभीर घायल; CCTV में कैद हुई वारदात

Thu, 04 Jun 2026 06:19 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 04 Jun 2026 06:19 PM IST
सार

बड़वाह के पास इंदौर-खंडवा हाईवे पर एक इको कार चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक चंदन को टक्कर मार गंभीर घायल कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। आरोपी चालक फरार है। पुलिस नाकाबंदी कर उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Tragic Accident on Omkareshwar Road: Car Driver Flees After Running Over Young Man news in hindi
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर-खंडवा-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज हिट एंड रन की घटना सामने आई। बड़वाह तहसील के ग्राम पड़ाली के समीप एक इको कार चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन के साथ घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम पड़ाली के पास एक युवक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार इको कार ने उसकी ओर कट मारते हुए सीधे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद युवक कुछ दूरी तक वाहन के साथ घिसटता रहा। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

घायल युवक की पहचान चंदन पिता रामलाल (25) निवासी उज्जैन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह उज्जैन से ओंकारेश्वर की ओर जा रहा था। हादसे में उसकी कमर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को बलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया। क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण घायल को निजी वाहन से इंदौर ले जाना पड़ा। घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।


पढ़ें: 'आखिर मां ने मेरी जान ले ली': भोपाल में छात्रा की संदिग्ध मौत, मरने से पहले ये मैसेज लिखा; मां का BF पर आरोप

बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोपी चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई और क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा को नियमित रूप से संचालित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed